पत्रकार हत्याकांड में सामने आया JDU विधायक के भाई का नाम, केस दर्ज

0
प्रतिकात्मक फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। बिहार में समस्तीपुर के पत्रकार ब्रजकिशोर हत्याकांड में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) विधायक के भाई का नाम सामने आया है। विभूतिपुर थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में जेडीयू के विधायक राम बालक सिंह के भाई को नामजद आरोपी बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मायावती समेत चार बसपा नेताओं के खिलाफ दयाशंकर की मां ने दर्ज कराया केस

आपको बता दें कि समस्तीपुर में मंगलवार(3 जनवरी) को पत्रकार ब्रजकिशोर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मृतक पत्रकार की पत्नी ने आरोप लगाया है कि ब्रजकिशोर का अपने मंझले भाई कमल किशोर के साथ सम्पति का विवाद चल रहा था। आरोपी कमल किशोर ने स्थानीय विधायक के भाई लालबाबू सिंह के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करवा दी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में जलभराव मुद्दे पर केजरीवाल ने जंग पर साधा निशाना कहा, कहा जंग को समन जारी करे हाईकोर्ट

मृतक ब्रजकिशोर अपने बड़े भाई श्याम किशोर के साथ रहते थे जो सीपीआईएम के सदस्य है वही आरोपी भाई कमल किशोर जेडीयू से जुड़ा है और उसकी पत्नी वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य भी है।

इसे भी पढ़िए :  अपने मंत्री सत्येंद्र जैन के बचाव में उतरे केजरीवाल, कहा- शुक्रवार को करूंगा बड़ा खुलासा

आगे पढ़ें, बिहार में सुरक्षित नहीं है पत्रकार

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse