अपने मंत्री सत्येंद्र जैन के बचाव में उतरे केजरीवाल, कहा- शुक्रवार को करूंगा बड़ा खुलासा

0
सत्येंद्र जैन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मंत्री संदीप कुमार के सेक्स सीडी मामले में फंसने और विधायक अमानतुल्लाह के यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार होने के बाद अब दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का आरोप है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सत्येंद्र जैन को करीब 17 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के मामले में 4 अक्टूबर से पहले पेश होने के लिए कहा है। आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है।

इसे भी पढ़िए :  गेंदबाजी के दौरान हो गई मौत

आप नेता सत्येंद्र जैन ने एएनआई से अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह कोई जांच नहीं है, ये सिर्फ पुनर्मूल्यांकन ( re-assessment) है। मुझे गवाह के तौर पर बुलाया गया है। मैंने इन कंपनियों में निवेश किया हुआ था जिसको की पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिनों में विधानसभा में बड़ा खुलासा करेंगे। टीवी चैनलों में दिखाने की हिम्मत है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में बीजेपी महिला सांसद ने एडिश्नल SP को धमकाया, सुधर जाओ वरना .... पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सत्येंद्र को आज सुबह बुलाया था।  सभी कागजातों को देखा। वह निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा है। अगर वह दोषी होता तो हम खुद उसे बाहर निकाल देते हैं। हम उसके साथ है। केजरीवाल ने कहा कि आप के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं, मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सीबीआई ने मेरे यहां छापा मारा- क्यों? यह सब एक बहुत बड़ी साजिश है। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में करुंगा खुलासा।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल ने जैन मुनि तरुण सागर से मांगी माफी, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?