साक्षी महाराज पर FIR, मुस्लिमों के खिलाफ़ दिया था बयान, पढ़िए क्या कहा था

0
साक्षी महाराज
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विवादित सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या बढ़ोतरी पर बोलते हुए एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि जनसंख्या में बढ़ोतरी उस समुदाय के वजह से हो रही है, जिसमें चार पत्नियां रखी जाती हैं और 40 बच्चे पैदा किए जाते हैं। सीधे तौर पर मुस्लिमों का नाम नहीं लेते हुए उन्होंने कहा, ‘जनसंख्या में बढ़ोतरी हिंदुओं की वजह से नहीं हो रही है। यह उस समुदाय की वजह से हो रही है, जिसमें चार पत्नियां रखना और 40 बच्चे पैदा कर सकते हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘माताएं केवल बच्चे पैदा करने की मशीनें नहीं हैं, हिंदू हो या मुस्लिम सभी माताओं का सम्मान किया जाना चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  महिला समेत पंजाब से पकड़े गए 4 खालिस्तानी आतंकवादी, निशाने पर थे कांग्रेस के कद्दावर नेता

इस मामले में साक्षी महाराज के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 298 और अन्य के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान को लेकर मेरठ के जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक आयोग ने साक्षी महाराज के शुक्रवार के विवादास्पद बयान को लेकर रिपोर्ट तलब की है।

इसे भी पढ़िए :  मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज गोरखपुर में योगी, जाने कहाँ-कहाँ जाएंगे आज CM

उनका यह बयान साफतौर पर सुप्रीम कोर्ट के उस नियम का उल्लंघन है, जिसमें कहा गया था कि धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे जा जाएं। बता दें, यूपी में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव हैं। वहां पर अभी आचार संहित लगी हुई है। सांसद साक्षी महाराज किसी रैली को संबोधित नहीं कर रहे थे और ना ही कोई चुनाव प्रचार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने वहां इकट्ठा हुई भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने उत्तरप्रदेश में चुनाव से पहले सांप्रदायिक बयान दिया है। अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग साक्षी महाराज के बयान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता है या नहीं। साक्षी महाराज पहले भी ऐसे कई तरह के बयान दे चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में पीपुल्स कान्फ्रेंस के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse