लालू ने साक्षी महाराज को लताड़ा, कहा: साक्षी साधु नहीं ‘लफंदर’ है

0
साक्षी महाराज

दिल्ली: बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज के शनिवार को दिए गए विवादित बयान पर आज राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने साक्षी को जमकर लताड़ा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने कहा कि साक्षी साधु नहीं लफंदर है जिसे गुंडा एक्ट के तहत जेल भेज देना चाहिये।

इसे भी पढ़िए :  रैली में लगे 'मोदी मुर्दाबाद' के नारे, राहुल बोले- 'ऐसा मत करो वो हमारे पीएम हैं'

आपको हम बता दें कि शनिवार को साक्षी महाराज ने कहा था कि देश की आबादी हिंदू नहीं, बल्कि चार पत्नियां और 40 बच्चों वाले लोगों की वजह से बढ़ रही है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी सांसद ने सरकार की कश्मीर रणनीति पर उठाए सवाल

उसके बाद लालू ने कहा कि सांप्रदायिकता के नाम पर कुछ लोग देश में लगातार उल्टी-सीधी बातें करते हैं और साक्षी भी उनमें से एक है।

इसे भी पढ़िए :  विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की एक पाकिस्तानी मुसलमान ने उड़ाई धज्जियां, जरूर देखें