जर्मन वाइस चांसलर की मांग: मस्जिद बंद हो और प्रचारकों को देश से निकाला जाए

0
मस्जिद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: जर्मनी में एक बार फिर से मस्जिदों के बंद करने की मांग उठी है। जर्मन वाइस चांसलर सिगमार गैब्रिएल ने कहा है कि देश में सलफ़ियों की मस्जिदें बंद हों और उनके गुटों को तितर-बितर कर दिया जाए।

इसे भी पढ़िए :  2030 के बाद यहां पेट्रोल और डीजल गाड़ियां होंगी पूरी तरह से बैन

रशिया टुडे के अनुसार, सिगमार गैब्रिएल ने शनिवार को जर्मन पत्रिका श्पिगल से इंटर्व्यू में कहा, “सलफ़ी मस्जिदें बंद हों, इनके गुटों को तितर-बितर और प्रचारकों को निकाल दिया जाए। जितनी जल्दी मुमकिन हो।”

उन्होंने बर्लिन में क्रिसमस बाज़ार पर ट्रक से हमला करने वाले और एक सलफ़ी प्रचारक के बीच संबंध के मामले के सामने आने पर यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि सलफ़ीवाद को ज़रा भी सहन न किया जाए जो पिछले कुछ साल के दौरान सऊदी अरब के समर्थन से जर्मनी में फैल रही है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के ट्वीट के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति ने रद्द की अमेरिका की यात्रा

सलफ़ीवाद की कभी कभी वहाबियत से तुलना की जाती है जो सऊदी अरब में फैली हुयी एक चरमपंथी विचारधारा है और इस देश में खुले आम इसका प्रचार होता है।

इसे भी पढ़िए :  पाक पर हमला तेज, भारत ने फिर उठाया बलूचिस्तान का मुद्दा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse