यूपी फतह करने के लिए भाजपा का ये है मास्टर प्लान

0
भाजपा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

परिवर्तन रैली और पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों के बाद भाजपा रणनीतिकार खासे उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस बार प्रदेश में माहौल पार्टी के पक्ष में है, लिहाजा जनमत को मतदानकेंद्रों तक पहुंचा कर उन्हें वोटों में तब्दील कराने की जरूरत है। यूपी में कामयाबी की इबारत लिखने के लिए भाजपा आइआइटी से पढ़े लोगों की मदद ले रही है।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल यादव के बंगले में रहेंगे केशव प्रसाद मौर्य, जानें किस मंत्री को मिला कौनसा आवास

पार्टी की रणनीतियों में पीएम मोदी के 10 मेगा रैली कराने की है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में आइआइटी के तकनीकी लोगों की टीम लगातार सोशल मीडिया पर काम कर रही है। वाट्स एप के जरिए एक साथ 12 लाख लोगों तक एक साथ पहुंचने की योजना पर काम चल रहा है।भाजपा के चुनाव संचालकों का कहना है कि वीडियो वैन के जरिए हर गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल ने खुद की घोषणा, कहा- जसवंतनगर से ही लड़ूंगा चुनाव

फोर ह्वीलर और टू ह्वीलर के जरिए अब तक 30 लाख लोगों तक संपर्क स्थापित किया गया है। रणनीतिकारों का कहना है कि इस बात की कोशिश की जा रही है कि सात चरणों में होने वाले हर चरण में पीएम की कम से कम एक रैली हो सके। इसके अलावा कुछ चरणों में पीएम की एक से ज्यादा रैली भी हो सकती है। अलीगढ़ या मुजफ्फरनगर में इस महीने के अंत में पीएम की रैली हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  सीएम अखिलेश का टूटा सपना, ड्रीम प्रोजेक्ट पर गिरी गाज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse