सपा विधायक का विवादित वीडियो वायरल, कहा- जब तक 50-100 लोगों का माल न मारो, उनकी जमीनों पर कब्जा न करो तब तक वो नेता नहीं बनता

0
विवादित वीडियो वायरल

बिजनौर जिले की नजीबाबाद विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक तसलीम अहमद का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक पूरा नेता कैसे बनते है, इस बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह किसी से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि जब तक कोई 50-100 लोगों का माल न मारे, 100-50 लोगों की जमीनों पर कब्जे न करे और सताए ना तब तक वो नेता नहीं बनता।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री मोदी रोकर जनता को ब्लैकमेल कर रहे हैं: मायावती

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें इसी सीट से फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

इसे भी पढ़िए :  शहाबुद्दीन की रिहाई के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट जाएंगे प्रशांत भूषण, NDA ने भी खोला मोर्चा

इस पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि तसलीम अहमद ने समाजवादी पार्टी का असली चेहरा सामने ला दिया है। जनता चुनाव में इसका जवाब देगी। वहीं तसलीम अहमद ने अपने ऊपर लगे आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पांच माह पहले का है, तब उसने एक रिपोर्टर को इंटरव्यू दिया था। यह विडियो आठ मिनट का है। इसको एडिट किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  कल्कि धाम की मुस्लिमों ने की खिलाफत, बुलाई गई धर्मसंसद