उत्तर प्रदेश में शीला होंगी कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार

0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापस आने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। पार्टी ने हाल ही में राज बब्बर को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया और अब दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश करने जा रही है।

इसके साथ ही गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी के नाम पर विराम लग गया है। अब तक ये अटकलें लगाई जाती रही थीं कि प्रियंका गांधी भी सूबे में कांग्रेस का चेहरा हो सकती थीं।

इसे भी पढ़िए :  बीफ़ पार्टी देकर मोदी के तीन साल का जश्न मनाएंगे बीजेपी के ये नेता

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक सीएम कैंडिडेट के तौर पर शीला दीक्षित के नाम का एलान गुरुवार शाम तक किया जा सकता है। सूत्र बता रहा हैं कि सीएम कैंडिडेट के तौर पर शीला के नाम पर आखिरी मुहर लग गई है और सिर्फ नाम का एलान किया जाना बाकी है।

इसे भी पढ़िए :  मंडप में मांगे दहेज में पैसे और कार, बदले में मिले लात और घूंसे

आपको बता दें कि कांग्रेस यूपी की सत्ता से 26 साल से बनवास झेल रही है। सूबे में 1989 में कांग्रेस के आखिरी सीएम एनडी तिवारी रहे। पार्टी को लगता है कि शीला दीक्षित की बेदाग़ छवि, सभी समाज में स्वीकार्यता और ब्राह्मण चेहरा कांग्रेस की खोई ताकत में जान फूंक सकता है और पार्टी को सत्ता की दहलीज़ तक ला सकता है।

इसे भी पढ़िए :  वाराणसी में कल सोनिया गांधी का रोड शो

आपको बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 28 सीटों पर सिमट गई थी।