अभिनेता कमल हसन अस्पताल में भर्ती, आज हो सकता है ऑपरेशन

0

अपनी फिल्मों में स्टंट के लिए मशहूर कमल साउथ के बड़े स्टार हैं, किसी फिल्म को हिट होने के लिए कमल का नाम की काफ़ी होता है। सुपरस्टार कमल हासन अपनी यूनीक एक्टिंग और एक्शन से भरपूर स्टंट्स के लिए हमेशा पॉपुलर रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के समय किए गए स्टंट्स के दौरान थोड़ी बहुत चोट लगना कमल जैसे एक्टर्स के लिए आम बात है। लेकिन गुरुवार सुबह ही कमल चेन्नई स्थित अपने ऑफिस में गिर गए ,जिस वजह से उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के मदरसों में भी अब लागू होगा NCERT पाठ्यक्रम, रजिस्ट्रेशन कराना हुआ अनिवार्य

 

कमल हासन को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर चोट गंभीर हुआ तो शायद सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। फ़िलहाल डॉक्टरों की टीम उनके साथ है।

इसे भी पढ़िए :  सिंगिंग रियेलिटी शो सारेगामापा के सेट पर पहुंचे इरफ़ान खान