शिवपाल यादव के बंगले में रहेंगे केशव प्रसाद मौर्य, जानें किस मंत्री को मिला कौनसा आवास

0
सरकारी आवास
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों को बुधवार को सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं। कालिदास मार्ग पर स्थित सात नंबर बंगले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे, पहले इस बंगले में शिवपाल यादव रहते थे। शिवपाल यादव अखिलेश सरकार में मंत्री थे। वहीं यूपी के दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को विक्रमादित्य मार्ग पर तीन नंबर बंगला दिया गया है, इस बंगले में पहले आजम खान रहते थे। कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान विभाग संभाल रहे सूर्य प्रताप शाही को कालिदास मार्ग पर ही स्थित आठ नंबर बंगला दिया गया है, अखिलेश सरकार के वक्त इस बंगले में रघुराज प्रताप सिंह रहते थे।

इसे भी पढ़िए :  योगी का एक और कड़ा कदम... अब मायावती, मुलायम और अखिलेश को छोड़ना पड़ेगा सरकारी बंगला

श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्या को 14-कालिदास मार्ग बंगला आवंटित किया गया है। संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास मंत्री सुरेश खन्ना को 10-कालिदास मार्ग बंगला दिया गया है। इनके अलावा कालिदास मार्ग पर सतीश महाना और सत्यदेव पचौरी को बंगले दिए गए हैं। महाना को 16 नंबर और पचौरी को 9 नंबर बंगला दिया गया है। सतीश महाना औद्योगिक विकास मंत्रालय और सत्यदेव पचौरी खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात विभाग संभाल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह ने दी समाजवादी पार्टी छोड़ने की धमकी, कहा- अपमानित किया गया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse