पंजाब चुनाव : केजरीवाल के सपोर्ट में उतरे हजारों एनआरआई !

0

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत चुनाव प्रचार में लगा दी हैं। हर कोई चुनाव जीतने के लिए एडी-चोटी को जोर लगा रहा हैं। जनता से वोट पाने के लिए अलग-अलग तैयारियां कर रहा हैं। आम आदमी पार्टी ने तो पंजाब में अपनी पुरी पकड़ बनाने की तैयारी कर ली है। पार्टी के कार्यकर्ता जहां पूरे जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं वहीं कई एनआरआई भी आम आदमी पार्टी के सपोर्ट में आए हैं।

इसे भी पढ़िए :  NDTV चैनल पर प्रतिबंध का मतलब है कि आपातकाल जैसे हालात: ममता बनर्जी

पार्टी का दावा है कि आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में लगभग ढाई हजार एनआरआई भी लगे हुए हैं। जो एनआरआई इस समय पंजाब में हैं वे रुपये डोनेट करने के अलावा पार्टी के प्रचार के लिए भी डोर-टु-डोर कैंपेन कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग फोन के जरिए भी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की जर्सी पहनने पर युवक गिरफ़्तार

2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब राज्य से 4 सीटें जीती थी। वहीं पार्टी का दावा है कि उसके प्रचार में 2500 एनआरआई भी लगे हुए हैं। खबरों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 20 फीसद फंडिंग एनआरआई द्वारा होती है। वहीं पार्टी का दावा है कि बड़े पैमाने पर एनआरआई द्वारा आप पार्टी के सपोर्ट में चलो पंजाब अभियान चलाया जा रहा है।

पार्टी का कहना है कि एनआरआई ने सिर्फ पैसे डोनेट कर रहे हैं बल्कि पार्टी के प्रचार अभियान में भी बड़ी तादाद में हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक ट्विट के जरिए कहा था कि पार्टी के पास चुनाव लड़ने के रिसोर्सिस की कमी है जिसके बाद कई एनआरआई पार्टी के सपोर्ट में चंडीगढ़ वापिस लौटे।

इसे भी पढ़िए :  तमंचेे-तलवार से लैस ‘गौरक्षकों’ की चेतावनी भरा वीडियो देखिए