IND vs ENG: पुणे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया, कोहली और जाधव ने जड़े शतक

0

पुणे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही 3 वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से आगे हो गया है। इस वनडे में कप्तान विराट कोहली और केदार जाधव ने शानदार शतकीय पारी खेली। कोहली ने अपने करियर का 27वां शतक जड़ा और 122 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जबकि केदार जाधव ने अपने करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए 120 रन बना डाले। आखिर विकेट के रूप में रवींद्र जडेजा 13 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़िए :  राजकोट में अपनी गलती से आउट हुए विराट कोहली, पिछले 14 साल में पहले भारतीय...

हार्दिक पांड्या 40 रन और आर. अश्विन 15 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के सामने 351 रनों की चुनौती रखी थी, जिसे भारत ने 7 विकेट खोकर हासिल कर ली। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 17वां शतक लगाया।

इसे भी पढ़िए :  INDvsENG 5th Test : इंग्लैंड की पहली पारी 477 रन पर सिमटी

इंग्लैंड ने भारत के सामने 351 रनों की चुनौती रखी है। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट 78 और जेसन रॉय ने 73 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला। जबकि एक विकेट जसप्रीत बुमराह ने एलेक्स हेल्स 9 को रनआउट करके दिलाया है।

इसे भी पढ़िए :  चैम्पियंस ट्रॉफी : फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को दी 9 विकेट से शिकस्त