कार्यकर्ता ने नेताजी से रोते हुए पार्टी-सिंबल बचाने की लगाई गुहार, मुलायम ने कहा- अखिलेश मेरी नहीं सुनते

0
मुलायम सिंह

समाजवादी पार्टी में चल रही रार के बीच सोमवार को चुनाव आयोग पार्टी-सिंबल पर अपना फैसला सुना सकता है। दोनो गुटों द्वारा अपनी ओर से पार्टी के सिंबल पर दावा करते हुए अलग-अलग याचिका दायर की गई है। इस बीच, सोमवार की सुबह मुलायम पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। कुछ कार्यकर्ता रोते हुए बोले, नेताजी पार्टी बचा लीजिए। इस पर मुलायम ने कहा- मैंने बहुत कोशिश की, अखिलेश मेरी नहीं सुनते। मुलायम ने कहा. अखिलेश को कई बार बुलाया लेकिन नहीं आए, जब बीबी बच्चों की कसम दी तो मिलने आया और एक मिनट मिलकर चला गया। रामगोपाल ने पार्टी को बर्बाद करने में कोई कसर नही छोड़ी सिम्बल पर फैसला आज आएगा।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो: ओम पुरी ने शहीद के घर पहुंच मांगी माफी, फूट-फूटकर रोए   

साइकिल के निशान को लेकर उन्‍होंने कहा मैंने अपने तरफ से हर कोशिश की। अपना पक्ष रख दिया है। अब 4 बजे के पहले चुनाव आयोग का फैसला आएगा। मैंने कई कोशिशे की है 3 बार अखिलेश को बुलाया लेकिन मुझे बिना सुने उठकर चला गया। चुनाव आयोग जो फैसला करेगा स्वीकार होगा, आप लोग मेरा साथ देंगे।

इसे भी पढ़िए :  SDM ने किया हरियाणा सीएम का 'स्टिंग ऑपरेशन', पड़ा महंगा- पढ़िये पूरा मामला

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम ने मुलायम ने रामगोपाल यादव पर कलह का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा मेरा बेटा दूसरे के हाथों में खेल रहा है, राम गोपाल के इशारे पर काम कर रहा है, आप से अपील है की आप मेरा साथ दें। जनता के बीच सन्देश गया हैं कि अखिलेश मुसलमान विरोधी है, उनके प्रत्याशियों की सूची में मुस्लमान कम है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश बोले, जाति और धर्म के समीकरण के बजाय विकास की बात करने वालों को चुने जनता