विधानसभा सीटों को लेकर कांग्रेस-सपा में फंसा पेंच, प्रियंका ने अखिलेश को याद दिलाया वादा

0
प्रियंका गांधी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महागठबंधन किया है लेकिन दोनों के बीच सीटों को लेकर गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए ही प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखकर उनका वादा दिलाया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन से डरे सीमा के निवासी, सुरक्षित जगह के लिए किया पलायन

 

प्रियंका ने अखिलेश यादव को भेजे संदेश में लिखा है, “आपके लिए हमने आजमगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा की सारी सीटें छोड़ दीं, जो कि आपका गढ़ था, तो फिर आप भी अमेठी-रायबरेली की सभी 10 सीटें हमें देने का अपना किया वादा निभाइये। उम्मीद है, आप निभाएंगे उम्मीद है कि, आप वायदे से मुकरेंगे नहीं।”

इसे भी पढ़िए :  बड़े ऑपरेशन की तैयारी में सरकार, सेना ने जम्मू कश्मीर के 20 गावों को घेरा

 

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी के कांग्रेस नेताओं को आज फिर संदेश दिया है कि पार्टी सभी 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, आप लोग पूरी तैयारी रखें।

इसे भी पढ़िए :  लड़की उठाने वाले तांत्रिक पर कसा शिकंजा

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse