जियो ने एयरटेल के नए प्लान को बताया झूठा, TRAI से की सख्त कार्रवाई की मांग

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रिलायंस जियो ने अपने विरोधी एयरटेल के अनलिमिटेड प्लान को झूठा बताते हुए इसके खिलाफ टेलिकॉम रेगुलेटर से भारती एयरटेल पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने की मांग की है। 19 जनवरी को टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) को दी गई शिकायत में जियो ने आरोप लगाया है कि भारती एयरटेल ने हाल ही लॉन्च अपने टैरिफ प्लान्स में पूरे ‘नियम और शर्तों’ को छुपाया है। शिकायत के मुताबिक दावे के उलट एयरटेल के प्लान्स वास्तव में न तो अनलिमिटेड वॉयस कॉल उपलब्ध है न ही फ्री डेटा।

इसे भी पढ़िए :  ‘मेक इन इंडिया’ महज एक इवेंट मैंनेजमेंट: चिदंबरम

अपने 5 पेज के शिकायती पत्र में जियो ने TRAI को बताया है कि भारती एयरटेल ने किस तरह अपने हाल ही में लॉन्च स्पेशल टैरिफ वाउचर्स से ग्राहकों को ‘गुमराह’ किया है। जिये ने इसे TRAI के आदेशों का खुलेआम ‘उल्लंघन’ बताया है। इकनॉमिक टाइम्स ने जियो के पत्र के की प्रति देखी है। एयरटेल ने से जब जियो की शिकायत के बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई तो उसने ई-मेल का जवाब नहीं दिया। रिलायंस जियो की लॉन्चिंग के बाद से ही उसके और भारती एयरटेल के बीच कई मसलों पर विवाद होता रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पहले महीने में लक्ष्य से अधिक GST कलेक्शन: अरुण जेटली

4 जनवरी को भारती एयरटेल ने ऐलान किया था कि एयरटेल 4जी में स्विच होने वाले ग्राहकों को वह 9,000 रुपये में 12 महीने के लिए मुफ्त डेटा उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा था कि प्रीपेड ग्राहक मौजूदा पैक के साथ 345 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर को एड-ऑन करके इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इससे ग्राहकों को मुफ्त असीमित लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ-साथ ‘3 जीबी’ मुफ्त डेटा मिलेगा। कंपनी ने सिर्फ एक शर्त का जिक्र किया था कि यह ऑफर या तो 4जी हैंडसेट वाले नए ग्राहकों को मिलेंगे या एयरटेल के उन पुराने ग्राहकों को मिलेंगे जो नए 4जी डिवाइस को अपनाने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  PM के बयान से तिलमिलाया पाक, कहा- आतंक पर ब्रिक्स को गुमराह कर रहे हैं मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse