पंजाब: सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से दाखि‍ल किया नामांकन, अमरिंदर और भगवंत मान ने भी भरा पर्चा

0
सिद्धू
फ़ाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हाल ही में बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सिद्धू इसी रविवार को राहुल गांधी से मुलाक़ात कर कांग्रेस का हाथ थामा था। पंजाब में 4 फरवरी को मतदान होने हैं। सिद्धू अमृतसर ईस्ट से उम्मीदवार हैं।

इसे भी पढ़िए :  आजम खां पर वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जाने का आरोप, योगी सरकार करवाएगी सीबीआई से जांच?

 

पर्चा भरने के बाद सिद्धू ने कहा, “हर पंजाबी और कांग्रेस वाले को यही कहूंगा कि इस वार वोट पंजाब के लिए डालना। धर्म की स्थापना के लिए डालना। यह मेरी पर्सनल लड़ाई नहीं है, मैं पंजाब के युवा को सही रास्ते पर लाना चाहता हूं।”

इसे भी पढ़िए :  उल्फा ने भाजपा नेता के बेटे को किया अगवा, दिखाया ISIS तरीके का वीडियो

 

वहीं पंजाब कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी लंबी सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया और आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान ने फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। भगवंत मान पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के खिलाफ लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  AAP में घमासान जारी, पंजाब संयोजक पद से हटाए गए गुरप्रीत घुग्गी ने छोड़ी पार्टी

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse