CPM हत्या की राजनीति कर रही है: वेंकैया नायडू

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने केरल की सत्तारूढ़ पार्टी माकपा पर बुधवार(18 जनवरी) को हमला बोलते हुए उस पर राज्य में हत्या की राजनीति करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि वे इसे राजनीतिक रूप से वापस पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम हिंसा में यकीन नहीं करते, लेकिन आपको यह राजनीतिक रूप से वापस मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  वेंकैया पहले ऐसे उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया हैः पीएम मोदी

भाजपा नेता ने राज्य की राजनीतिक हिंसा की वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं के मारे जाने की भी निंदा की। उन्होंने माकपा से अनुरोध किया कि यदि उसके पास कुव्वत है तो वह भाजपा से राजनीतिक और वैचारिक रूप से लड़े।

शहरी विकास मंत्री ने आरोप लगाया कि हत्या की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आपके पास कुव्वत है तो हमसे राजनीतिक रूप से लड़िए। असहाय लोगों, बच्चों की हत्या करना, पलक्कड में एक महिला की हत्या करना, भारत की मार्क्‍सवादी पार्टी के लिए कितना शर्मनाक है।

इसे भी पढ़िए :  दलित उत्पीड़न शर्मनाक, ऐसी घटनाओं को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण: वेंकैया

उन्होंने कहा कि वे लोग सहिष्णुता-असहिष्णुता के बारे में बात कर रहे हैं। वे लोग मेरी पार्टी के लोगों पर हमले कर रहे हैं, यह निंदनीय है। मंत्री ने कहा कि केरल में कमल खिलेगा। मैं चाहता हूं कि माकपा जाने कि चीजें बदल रही हैं, पूरा देश बदल रहा है। हर जगह कमल खिल रहा है। यह केरल में भी खिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के विरोध में CPM में शामिल होने वाले RSS नेता पी. पद्मकुमार ने चार दिन में की 'घरवापसी'