केजरीवाल से खफा चुनाव आयोग, रद्द होगी आम आदमी पार्टी की मान्यता?

0
चुनाव आयोग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को उनकी ‘रिश्वत’ लेने वाले बयान के लिए कड़ी फटकार लगाई है। आयोग ने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन जारी रखते हैं तो उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आम आदमी पार्टी की मान्यता को निलंबित या खत्म करने की कार्रवाई भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  30 घंटे बाद दफ्तर से निकलीं ममता बनर्जी, कहा- केंद्र से कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी

चुनाव आयोग ने केजरीवाल को झिड़की देते हुए कहा है कि आगे से वह चुनाव के दौरान अपने भाषणों में संयम बरतेंगे। आयोग ने कहा, ‘आप यह भी ध्यान रखें कि अगर भविष्य में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो आयोग इलेक्शन सिंबल्स (रिजर्वेशन ऐंड अलॉटमेंट) ऑर्डर ऐक्ट के पैरा 16 के तहत आपके और आपकी पार्टी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।’

इसे भी पढ़िए :  कपिल मिश्रा आज एंटी करप्शन ब्यूरो के सामने खोलेंगे केजरीवाल का 'कच्चा चिट्ठा', सौपेंगे सबूत

पैरा-16 के तहत चुनाव आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन की दशा में किसी पार्टी की मान्यता को खत्म या निलंबित करने का अधिकार है। इससे पहले चुनाव आयोग ने 16 जनवरी को अरविंद केजरीवाल को कारण बताओं नोटिस जारी किया था।

इसे भी पढ़िए :  EC का आदेश: चुनावी राज्‍यों से हटाई जाएं पीएम मोदी समेत सभी राजनेताओं के होर्डिंग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse