पंजाब विधानसभा चुनाव: बादल बोले- अकाली दल वालों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं

0
पंजाब

पंजाब में AAP कार्यकर्ताओं की धमकी के बाद राज्य के मुख्यमंत्री और अकाली दल के प्रमुख नेता प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने चूडि़यां नहीं पहन रखी हैं। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी के जो लोग अकाली दल के नेताओं पर पत्थर मारने की बात कहते हैं, उनको मैं बताना चाहता हूं कि अकाली दल के वर्करों ने कोई चूडि़यां नही पहन रखी हैं, मगर हम अमन-शांति चाहते हैं।

प्रकाश सिंह बादल पंजाब के जिला फिरोजपुर के विधानसभा हल्का गुरुहरसहाए में अकाली दल का चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। चुनावी रैली को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पंजाब का एक बार फिर माहौल खराब करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के नेता झूठ बोलकर लोगों को बरगलाते हैं। इसके नेता भगवंत मान हमेशा गप्प मारते रहते हैं, चुनाव बाद ये लोग दिखाई नहीं पड़ेंगे। केजरीवाल जो कि अपने को पंजाबियों का हिमायती होने का ड्रामा कर रहे हैं, उन्होंने अपनी दिल्ली सरकार में एक भी सिख चेहरा नहीं रखा। वह एसवाइएल पर दिल्ली में कुछ बोलते हैं, हरियाणा में कुछ और जब पंजाब में आते हैं तो कुछ और बोलते हैं। केजरीवाल को एसवाइएल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  कैप्टन अमरिंदर ने केजरीवाल को बताया 'डरपोक', लेकिन हम उन्हें हल्के में नहीं लेंगे

इस दौरान बादल ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। बादल ने कहा कि आतंकवाद की बुनियाद कांग्रेस ने रखी। सतलुज यमुना लिंक (एसवाइएल) नहर को कांग्रेस ने मंजूरी दी। कांग्रेस ने पंजाब को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाकर पड़ोसी राज्य को अमीर बनाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़िए :  ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाने वाली पार्टियों को चुनाव आयोग देगा जवाब, साथ करेगा हैकाथन की तारीख का ऐलान

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना लगाते हुए बादल ने कहा कि उनकी पार्टी किसी पर ईंट-पत्थर या जूते फेंकने की राजनीति नहीं करती, बल्कि उनकी सरकार मर्यादा में रहकर लोगों की भलाई और विकास को प्राथमिकता देती है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश से विवाद पर बोले शिवपाल- नेताजी से बात करने के बाद ही लेंगे कोई फैसला

गौरतलब है कि पंजाब में चुनाव पहले चरण में 4 फरवरी को है, जिसे देखते हुए वहां चुनाव चुनावी माहौल गर्माने लगा है। इसलिए नेताओं के बीच बयानबाजी का स्तर भी गिरता जा रहा है।

के साथ ही