‘मेरी बेटी को जबरन मुसलमान बनाया गया’

0

तिरूअनंतपुरम: कोच्ची की एक महिला ने आरोप लगाया है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही उसकी बेटी को जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुसलमान बना दिया गया है।पंगोदे की मिनी विजयन ने तिरूअनंतपुरम में पुलिस के पास इस सिलसिले में शिकायत दर्ज़ कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि मिनी विजयन की बेटी अपर्णा ने अपना नाम बदल कर शहाना रख लिया है।अपर्णा, एर्नाकुलम के जुएल एजुकेशन ट्रस्ट की अगस्त, 2013 से छात्रा थी, वह वहां एक हॉस्टल में रह रही थी। मिनी विजयन के मुताबिक ‘उसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया है। जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने अपर्णा को कोझिकोड में खोज निकाला।

इसे भी पढ़िए :  कॉलेज का फरमान- कपड़े बदलते समय दरवाज़ा अंदर से बंद ना करें लड़कियां

गौरतलब है कि केरल की हिंदू लड़की निमिषा के धर्मांतरण का ममला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि जबरन मुसलमान बनाए जाने ये घटना भी तूल पकड़ती दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़िए :  राजनयिक मदद की अपील ठुकराए जाने के बाद...भारत ने पाकिस्तान को सौंपी जाधव की मां की अपील