मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: सड़क पर उतरे गुस्साए बसपा कार्यकर्ता, दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर विरोध-प्रदर्शन

0

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी प्रमुख मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। गौर हो कि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने मउ में बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसको लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। हालांकि, भाजपा ने इस बीच सिंह की अभद्र टिप्पणी की निन्दा करते हुए खेद प्रकट किया है और उन्हें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। दूसरी ओर, बसपा कार्यकर्ताओं के विरोध- प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  धमकी मिलने के बाद संजय निरूपम बोले,नहीं करते भारत में सुरक्षित महसूस

जानकारी के अनुसार, बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी के मुख्य चौराहे हजरतगंज में अम्बेडकर प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने कई गाडि़यों में तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दयाशंकर सिंह के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग की। बसपा के हजारों कार्यकर्ता लखनऊ के मुख्य चौराहे हजरतगंज में अंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं। राजधानी में बुधवार रात से ही सैकड़ों कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए थे।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस नेता ने योगी सरकार से की अपील, आजम खान के खिलाफ करें कार्रवाई