J&K: हिमस्खलन में 10 सैनिक शहीद, पर्रिकर ने जताया शोक

0
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाके में हुए हिमस्खलन से 10 सैनिकों की मौत हो गई है। श्रीनगर से करीब 200 किलोमीटर दूर गुरेज इलाके में सेना के दो शिविर हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस दुखद हादसे पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शोक जताया है।

इसे भी पढ़िए :  इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन लील गया 26 लोगों की जान, 19 लापता

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों में हिमस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले हमारे सैन्यकर्मियों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’

सेना के मुताबिक, 25 जनवरी की देर शाम को छह जवान गुरेज सेक्टर पर अपने आर्मी कैंप पर मौजूद थे, उसी वक्त तेज बर्फबारी से हिमस्खलन हुआ। इसमें जवानों का कैंप बर्फ के ढेर में दब गया और उसमें मौजूद छह जवान शहीद हो गए।

इसे भी पढ़िए :  14 साल का लड़का, 14 साल की लड़की और ये सनसनीखेज दास्तान

गस्त में गए चार और जवान लापता हो गए थे, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इस प्रकार से हिमस्खलन में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 10 हो गई। सेना ने बताया कि जहां हिमस्खलन हुआ है, वहां मौसम बेहद खराब है, लेकिन हमारी टीम मुस्तैदी से लापता जवानों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  तीन दिन के मासूम की हार्ट सर्जरी करायेंगी सुषमा स्वराज, ट्विटर पर मांगी गयी थी मदद