लालू ने बताया क्यों टूटी 25 साल पुरानी भाजपा-शिवसेना की दोस्ती?

0
लालू प्रसाद यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

महाराष्ट्र में 25 साल पुरानी भाजपा और शिवसेना की दोस्ती टूटने का कारण राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा को बताया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव में शिवसेना के भारतीय जनता पार्टी के अकेले लड़ने के फैसले को जायज ठहराते हुए कहा कि भाजपा ने शिवसेना का भरपूर उपयोग किया है।

इसे भी पढ़िए :  पकड़ा गया एनआईए अधिकारी के कत्ल का मास्टर माइंड

पटना में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में राजद नेता ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी पार्टियों को कोई महत्व नहीं देती है। शिवसेना सही रास्ते पर है। चुनाव में भाजपा ने शिवसेना का भरपूर इस्तेमाल किया है। महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर शिवसेना ने गुरुवार को भाजपा के साथ 25 वर्ष पुराना गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया।

इसे भी पढ़िए :  नाबालिग ने रची थी खुद के अपहरण की साजिश, बाद में मिली लाश, जानिए किसने की हत्या
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse