UP चुनाव: सपा-कांग्रेस गठबंधन में दरार, लखनऊ सेंट्रल सीट पर दोनों के उम्‍मीदवारों ने भरा पर्चा

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक साथ रोड शो करके राज्य में सरकार बनाने का भले ही दावा ठोक रहे हों, लेकिन अभी कुछ सीटों पर दोनों पार्टी के प्रत्याशियों के दिल नहीं मिल पा रहे और एक-दूसरे के आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  हिलेरी और ट्रंप के भाग्य का फैसला कल, भारतवंशी वॉटर निभाएंगे अहम रोल

दरअसल, कांग्रेस और सपा के बीच लखनऊ सेंट्रल सीट को लेकर दरार पैदा हो गया। इस सीट से सपा ने वर्तमान विधायक रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया था और उन्‍होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं, कांग्रेस ने मारुफ खान को उतार दिया और उन्‍होंने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया। दोनों का कहना है कि उन्‍हें पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने ऐसा करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  महाड़ पुल हादसा : आठ और शव बरामद, मृतकों की संख्या 22 हुई

मारुफ ने मंगलवार(31 जनवरी) को अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरा, जबकि रविदास ने सोमवार(30 जनवरी) को पर्चा दाखिल किया था। दोनों ही उम्मीदवार खुद को गठबंधन का अधिकृत प्रत्याशी बता रहे हैं। जिसके चलते सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश की पेंशन योजना पर योगी सरकार ने लगाई रोक, संकट में और भी कई योजनायें

आगे पढ़ें, अमेठी और रायबरेली में भी गतिरोध बरकरार

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse