केजरीवाल सरकार के खिलाफ आज सड़क पर उतरेगी BJP

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। भाजपा नेता व केंद्रीय खेल राज्य मंत्री विजय गोयल ने मंगलवार(31 जनवरी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का एलान किया है। बुधवार(1 फरवरी) से गोयल सामाजिक संगठनों व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से ‘दिल्ली बचाओ आंदोलन’ चलाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  मायावती पर PM मोदी का जबरदस्त वार, BSP को बताया 'बहनजी सम्पत्ति पार्टी'

गोयल बुधवार को मुख्यमंत्री की खाली कुर्सी के साथ जनपथ से लेकर केजरीवाल के निवास तक प्रदर्शन करेंगे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली को राम भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने वादा किया था कि दिल्ली की सेवा करेंगे, लेकिन अब वो पंजाब और गोवा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबिक दिल्ली में समस्याओं का अंबार लगा है।

इसे भी पढ़िए :  कारगिल शहीद की बेटी का अभियान सोशल मीडिया पर छाया, 'मैं DU में पढ़ती हूं, मैं ABVP से नहीं डरती'

उन्होंने कहा कि बनारस में लोकसभा चुनाव हारने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों से दिल्ली छोड़कर कहीं और नहीं जाने का वादा किया था। लेकिन आज वे दिल्ली से ज्यादा दूसरे राज्यों पर ध्यान दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के घर के बाहर रोज करता था शौच, शिकायत करने पर बीएमसी में दिया ऑफर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse