अखिलेश की रैली में लगे बैनर व होर्डिंग्स से मुलायम सिंह गायब

0
फोटो: हिंदुस्तान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार(31 जनवरी) को राज्यभर में कई रैलियों को संबोधित किया। लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन रैलियों एक ऐसी चूक कर दी कि विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधने का मौका दे दिया।

दरअसल, एटा के जलेसर में अखिलेश यादव की रैली के मंच पर लगी होर्डिंग्स में सपा संस्थापक व पिता मुलायम सिंह यादव की फोटो गायब थी। जबकि, इन पोस्टरों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी-अखिलेश यादव की संयुक्त रूप से तस्वीर लगाई गई थी। इतना ही नहीं आजम खां का भी फोटो नजर आ रही थी। लेकिन मुलायम सिंह को जगह नहीं मिली।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के समर्थन में अमर सिंह छोड़ेंगे राज्यसभा की सदस्यता?

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि वे(मोदी) कहते हैं कि पूरा लेन-देन मोबाइल से होगा। लेकिन इन्होंने स्मार्टफोन के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि हमने लैपटॉप बांट के दिखा दिया। ये लैपटॉप सबसे बेहतरीन कंपनी के थे। अब आने वाले समय में स्मार्टफोन देंगे। वहीं, भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने सपा का घोषणा पत्र कॉपी कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बेटे अफजल को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, पढ़िये- क्यों?