UP चुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुरली मनोहर जोशी और वरुण गांधी को मिली जगह

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार(2 जनवरी) को तीसरे और चौथे चरणों के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। पहले लिस्ट से गायब बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी व सांसद वरूण गांधी को आखिरकार स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में जगह मिल ही गई है। 40 नामों की इस लिस्ट में गांधी को 39वां स्‍थान मिला है।

इसे भी पढ़िए :  UP बोर्ड: 16 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

गौरतलब है कि इससे पूर्व 21 जनवरी को पहले और दूसरे चरण के चुनावोँ के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और वरुण गांधी को शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद बीजेपी नेतृत्व पर अपने वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगा था।

इसे भी पढ़िए :  आदर्श सोसायटी को केंद्र अपने कब्जे में ले: सुप्रीम कोर्ट

हालांकि, पार्टी द्वारा जारी इस लिस्ट में वरूण गाधी समेत पीएम मोदी, अमित शाह, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, उमा भारती, अरुण जेटली, वैंकया नायडू, स्मृति ईरानी, विनय कटियार और राजू श्रीवास्तव समेत 40 वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल है। साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  भड़काऊ भाषण मामला: बुरे फंस सकते हैं वरुण गांधी

आगे पढ़ें, लिस्ट में किसे मिली जगह?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse