पंजाब में 1 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान, कुछ जगहों पर EVM मशीनों में खराबी, देरी से शुरू हुई वोटिंग

0
वोटिंग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य में 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 1 बजे तक 40 प्रतिशत वोटिंग हुई है। राज्य में अकाली दल और बीजेपी साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में हैं। “आप” पंजाब में पहली बार चुनाव लड़ रही है। पंजाब में पिछले दस साल से अकाली-बीजेपी की सरकार है। पंजाब में अमृतसर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी होना है। उसके लिए भी वोट डाले जाएंगे। यह सीट अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  EVM पर आया अन्ना का बड़ा बयान, जानकर केजरीवाल रह जाएंगे हैरान!

वहीं जालंधर और अमृतसर में भी कुछ जगहों पर ईवीएम मशीनों में खराबी की वजह से वोटिंग में देरी होने की खबरे मिल रही है। पटियाला अर्बन सीट से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह के खिलाफ खड़े अकाली दल के उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह ने अपना मत डाल दिया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से वोट करने की अपील की है।

इसे भी पढ़िए :  ‘किसान’ के बेटे उमर फयाज टीन एज से बनना चाहते थे सेना में अफसर, घटना वाली रात की पूरी कहनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse