पंजाब चुनाव: वोट डालने के बाद सुखबीर सिंह बादल ने विपक्षी पार्टियों पर कैसे साधा निशाना, पढ़े यहां

0
पंजाब

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। राज्य में 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राज्य में अकाली दल और बीजेपी साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इसके अलावा चुनावी मैदान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी हैं। बता दें, पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ पहली बार चुनाव लड़ रही है। पिछले दस साल से पंजाब में अकाली-बीजेपी की सरकार है। पंजाब में अमृतसर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी होना है। उसके लिए भी वोट डाले जाएंगे। यह सीट अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  घर से निकले थे नौकरी ज्वाइन करने, पैगाम आया मौत का

वहीं जालंधर और अमृतसर में भी कुछ जगहों पर ईवीएम मशीनों में खराबी की वजह से वोटिंग में देरी होने की खबरे मिल रही है। पटियाला अर्बन सीट से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह के खिलाफ खड़े अकाली दल के उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह ने अपना मत डाल दिया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से वोट करने की अपील की है।

इसे भी पढ़िए :  शातिर चोर की करतूत, डॉक्टर बनकर टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़ा लग्जरी कार

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने वोट डालने के बाद विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। सुखबीर बादल जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उन्हें कांग्रेस के रवनीत बिट्टू और आप के भगवंत मान से कड़ी टक्कर मिल रही है। सुखबीर बादल ने कहा, हमें इस बार पिछली बार से भी ज्यादा बड़ी जीत मिलेगी. अमरिंदर सिंह केवल नाटक कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर है।

इसे भी पढ़िए :  दुल्हन का ज़ीरो फिगर देख कर दूल्हे ने शादी से किया इनकार, हुई पिटाई