केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ा, एक बार फिर इलाज के लिए जाएंगे बेंगलुरु

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ महीनों से गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनावों के कारण लगातार व्यस्त रहे। पंजाब और गोवा में शनिवार(4 फरवरी) को मतदान के बाद अब वह कुछ समय अपने शरीर को तरोताजा करने के लिए देंगे।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल और नजीब की जंग में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

सूत्रों के मुताबिक, इस सिलसिले में केजरीवाल एक बार फिर इलाज के लिए बेंगलुरु के जिंदल नेचुरोपैथी सेंटर में जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में केजरीवाल बेंगलुरु में नारायणा हेल्थ सिटी मजूमदार शा मेडिकल सेंटर में खांसी का इलाज करवाने गए थे।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल ने कहा- 6 महीने बचे हैं, मुझे अरेस्ट कर लें नहीं तो मैं मजीठिया को अरेस्ट करवाऊंगा

जानकारी के मुताबिक, उनका डायबिटीज लेवल काफी बढ़ गया है, जिसके इलाज के लिए वह 10-12 दिनों के लिए सात फरवरी को बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। यहां पर इनका इलाज 22 फरवरी तक चलेगा।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान खान-पान की अनियमितता और तनाव के चलते उनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया है। सूत्रों के मुताबित, केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता और पार्टी नेता संजय सिंह भी बेंगलुरु जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  'देश में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है नोटबंदी'