लोकसभा में भी शिवसेना ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- ‘छोटे भाई हो, बड़ा बनने की कोशिश मत करो’

0
शिवसेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एनडीए के दो साझेदारों बीजेपी और शिवसेना के बीच घमासान जारी है। इसका असर सोमवार को लोकसभा में भी देखने को मिला। शिवसेना के सांसदों ने नोटबंदी, राम मंदिर निर्माण और तानाशाही वाले रवैये को लेकर सरकार को घेरा। सांसद आनंदराव अदसूल ने कहा कि शिवसेना के संस्‍थापक बाल ठाकरे ने 2002 के दंगों के बाद तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी को पद से हटाने से रोका था।

इसे भी पढ़िए :  उमर अब्दुल्ला की कांग्रेस को सलाह, '2019 को भूल जाओ, 2024 की तैयारी करो'

राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्‍होंने कहा, ‘यदि बालासाहेब ने वाजपेयीजी को उस समय नहीं रोका होता, यदि मोदीजी उस समय मुख्‍यमंत्री नहीं होते तो कौन जानता है कि वह शायद आज प्रधानमंत्री बन ही नहीं पाते।’ उनके इस बयान के दौरान विपक्षी सांसदों ने मेजें थपथपाई।

इसे भी पढ़िए :  आतंक पर आस्था भारी, हर-हर महादेव...के जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए 3000 श्रद्धालु

अदसूल ने कहा कि बीजेपी हमेशा कहती रही कि वह महाराष्‍ट्र में शिवसेना का छोटा भाई है लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में ज्‍यादा सीटें जीतने के बाद से वह बड़े भाई की तरह व्‍यवहार कर रही है। उन्‍होंने कहा, ‘यदि छोटे भाई के चार बच्‍चे हैं और बड़े के केवल दो तो क्‍या छोटा भाई बड़ा बन जाता है।’

इसे भी पढ़िए :  डॉक्टर से भिड़े सबसे वजनी महिला के मरीज के घरवाले, पढ़िए क्या लगाया आरोप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse