जयललिता के सहयोगी का आरोप, अम्मा को धक्का देकर गिराया गया जिससे उनकी मौत हुई

0
जयललिता
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: जयललिता की मौत के बाद से कई सवाल और आरोप तमिलनाडु के राजनीतिक गलियारो में उछल रहे हैं। ये आरोप प्रत्यारोप का दौर अब ज्यादा ही तेज हो चुका है।

एआईएडीमके के एक वरिष्ठ नेता पीएच पांडियन ने पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत पर संदेह जताते हुए दावा किया है कि उनकी मृत्यु स्वाभाविक परिस्थितियों में नहीं हुई।

इसे भी पढ़िए :  अम्मा की जिंदगी पर फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, पढ़िए क्या होगा फिल्म का नाम

आपको हम बता दें कि इस दावे से एक दिन पहले ही एक ब्रिटिश डॉक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा था कि जयललिता की मृत्यु स्वाभाविक कारणों से हुई थी।

पांडियन ने चेन्नई में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “मुझे पता चला था कि जया डिप्रेस्ड थीं। पोएस गार्डन में उनकी किसी से बहस हुई थी और किसी ने उनको धक्का दिया जिसके बाद वो गिर गईं।”

इसे भी पढ़िए :  JNU छात्र नजीब की तलाश में सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू, आज रूममेट का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

उन्होंने दावा किया कि किसी को संदेह ना हो इसलिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

आगे पांडियन ने कहा,”मैं उन्हें देखने अपोलो हॉस्पिटल गया था, मगर वहाँ उनके बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। बाद में मुख्यमंत्री के अंगरक्षकों ने मुझसे कहा कि उनकी तबीयत ठीक है जिसके बाद मैं घर लौट आया।” पांडियन ने कहा कि ऐसा कई दिनों तक चलता रहा।

इसे भी पढ़िए :  जेल से बाहर आई साध्वी ने पहले देखी बाहुबली-2, फिर कराई मसाज और फरार हो गई
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse