UP Polls 2017: तीन तलाक का सवाल टाल गए राजनाथ, बोले- विरोधी फैला रहे अफवाह

0
राजनाथ सिंह
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में यूपी विधान सभा चुनाव को लेकर पत्रकारों से मुखातिब हुए। स दौरान उन्होने यूपी में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया लेकिन जब उनसे तीन तलाक को लेकर सवाल पूछा गया तो वो कोर्ट का हवाला देकर इसे टाल गए।

 

राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि लोग बीजेपी को एक मजूबत विकल्प की तरह देख रहे हैं। लोगों को बीजेपी सरकार के प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है और वे बीजेपी को यहां पूर्ण बहुमत देंगे।”

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में पीएम मोदी और नीतीश कुमार की हुई सीक्रेट मीटिंग, लालू से तोड़ेंगे रिश्ता?

 

यूपी में शनिवार को पहले चरण का मतदान होना है और इस बाबत राजनाथ सिंह कहते हैं, “मैंने यूपी के जान बहुल इलाके का गहन दौरा किया है और वहां हमारे लिए जबरदस्त समर्थन हैं। हमारे विरोधी वहां झूठी अफवाहें फैला रहे हैं।”

इसे भी पढ़िए :  सोनिया के ‘करण अर्जुन आएंगे, बीजेपी को हराएंगे’

 
यूपी चुनावों में कमल को रौंदने के मकसद से बने सपा कांग्रेस के गठबंधन पर राजनाथ ने एक फिर दोनों पार्टियों को नाकाम करार देते हुए कहा कि माइनस और माइनस जुड़कर हमेशा माइनस में ही रहते हैं। उन्होंने कहा, “लोग सपा-कांग्रेस सरकार की तुलना बीजेपी के किए कार्यों से करते हैं और जानते हैं बीजेपी उन्हें अच्छा प्रशासन मुहैया कराएगा।”

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव में जातीय समीकरण नहीं, विकास और नोटबंदी होंगे चुनावी मुद्दे: अखिलेश यादव

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse