तमिलनाडु: पन्नीरसेल्वम के आरोप और कोर्ट के आदेश के बाद विधायकों से मिलने रिजॉर्ट पहुंची पुलिस

0
AIADMK
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कोर्ट की तरफ से आदेश मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस उस लग्जरी रिजॉर्ट पर पहुंची, जहां AIADMK 120 विधायकों को ठहराया गया है। खबर है कि पुलिस और रेवेन्यू अफसरों की एक टीम ने शनिवार को सुबह रिजोर्ट पहुंचकर विधायकों से पूछताछ की। पन्नीरसेल्वम ग्रुप है कि शशिकला खेमे ने इन विधायकों को जबरन रोक रखा है और इनके सहारे अपना बहुमत साबित करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सीडी कांड में फंसे संदीप हाल ही में बने हैं पिता, कभी ये भी कहा था- रोज छूता हूं पत्नी के पैर

 

महाबलीपुरम के नजदीक स्थित इस रिजॉर्ट पर पहुंचने वाली टीम की अगुआई अडशिनल डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस तमिलसेल्वन और डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू ऑफिसर रामाचंद्रन कर रहे थे। यह टीम सुबह करीब साढ़े 6 बजे वहां पहुंची। टीम के सदस्यों ने हर विधायक से अलग-अलग मुलाकात करके पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, अफसरों ने विधायकों से पूछा कि क्या उन्हें वहां जबरन रोककर रखा गया है या वे अपनी मर्जी से वहां रह रहे हैं? अधिकारियों ने विधायकों से कहा कि वे अपने जवाब लिखित में दें।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने इस महिला को बनाया अरबपति, रातोंरात खाते में जमा हो गए 3.15 अरब रुपये

 
ये विधायक बुधवार शाम पार्टी जनरल सेक्रटरी वीके शशिकला की ओर से बुलाई गई एक मीटिंग में शामिल होने के बाद से इस रिजॉर्ट पर रह रहे हैं। शशिकला को सीएम बनाने के लिए विधायक दल का नेता चुना गया था। विधायकों को लग्जरी बसों में इस रिजॉर्ट पर पहुंचाया गया था। इससे एक दिन पहले ही पन्नीरसेल्वम ने आरोप लगाया था कि शशिकला ने उनपर दबाव बनाकर जबरन इस्तीफा दिलवाया था।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने पन्नीरसेल्वम, पढ़िए- कैंटीन वाले से लेकर सीएम तक का सफर...

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse