पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन बदला’, मार गिराए 37 आतंकी, अभी और की तलाश

0
पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस्लामाबाद : एक सूफी दरगाह पर हुए आतंकी हमले में 70 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान ने पूरे देश में आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया है। सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न शहरों में दर्जनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कई जगहों पर मुठभेड़ में 37 आतंकवादियों को मार गिराया गया। अधिकारी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी सांसद ने कहा- जब तक पाक आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता उसे 1 डॉलर भी नहीं मिलना चाहिए

पैरामिलिटरी रेंजर्स की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सिंध प्रांत में चलाए गए ऑपरेशंस में कम से कम 18 आतंकियों को ढेर किया गया। वहीं, पुलिसवालों के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी 11 आतंकी मारे गए। पेशावर के रेगी इलाके में भी एक सर्च ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इसके पास से भारी तादाद में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान सीमा से सटे एक चेकपोस्ट पर भी आतंकियों के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मार गिराए गए।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के ट्वीट के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति ने रद्द की अमेरिका की यात्रा

बता दें कि सिंध प्रांत के सहवान कस्बे में स्थित लाल शाहबाज कलंदर दरगाह के भीतर शुक्रवार रात एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। सूफी दरगाह पर यह हमला उस वक्त हुआ है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान सरकार ने देश में आतंकी हमलों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए उन सभी तत्वों को ‘मिटाने’ का संकल्प लिया था जो देश में शांति एवं सुरक्षा पर खतरा पैदा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति बनने से पहले ही ट्रंप ने दी परमाणु हमले की धमकी !

अगले पेज पर पढ़िए – पाक ने अफ़गानिस्तान को सौंपी मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse