संजय निरुपम पर BMC चुनाव में कांग्रेस की हार का ठीकरा, दिया इस्तीफ

0
बीएमसी

बीएमसी चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अभी तक के रुझानों के देखकर तो ऐसा ही लगता है। पार्टी का आंकड़ा इस बार करीब आधा रह सकता है। इसके बाद मुंबई शहर इकाई के अध्यक्ष संजय निरुपम ने इस्तीफा दे दिया था। पिछले चुनाव में कांग्रेस 52 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी रही थी। लेकिन इस बार ये जगह बीजेपी को मिलती दिख रही है।

इसे भी पढ़िए :  बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा ने शुरू की अनूठी पहल

इससे पहले पार्टी के नेता और पूर्व सीएम नारायण राणे ने हार का ठीकरा संजय निरुपम के सिर फोड़ा था। निरुपम की अगुवाई में पार्टी का चुनाव अभियान शुरुआत से विवादों में रहा था। सीनियर पार्टी नेता गुरदास कामत और निरुपम के समर्थकों के बीच कई बार टकराव के हालात पैदा हुए थे। कामत और राणे दोनों ने खुद को प्रचार से अलग कर लिया था। दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके निरुपम को 2015 में कांग्रेस ने मुंबई की कमान सौंपी थी। वो 2014 के आम चुनाव में बीजेपी के गोपाल शेट्टी से हार गए थे।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान हाई कोर्ट ने रद्द किया गुर्जरों को आरक्षण देने वाला कानून