रामजस कॉलेज हंगामा : दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर छात्र संगठनों का प्रदर्शन

0
छात्र संगठनों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में बुधवार को दो छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प और फिर पुलिस से भिड़ंत के बाद आज सुबह से तनाव पसरा हुआ है। छात्रों के अलग-अलग संगठन आज डीयू से लेकर पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं, जिस वजह से दोनों जगहों पर सुबह से पुलिस ने जबर्दस्त पहरा बैठाया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया को केजरीवाल ने क्यों कहा अति विचित्र ?

पुलिस ने हिंसक झड़प के सिलसिले में एफआईआर दर्ज कर ली है। डीसीपी (नॉर्थ) जतिन नरवाल ने बताया कि कल की घटना में 11 स्टूडेंट्स और 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक एसआई का हाथ टूटा है। पुलिस पर स्टूडेंट्स और मीडियाकर्मियों से बर्बरता के आरोप पर डीसीपी ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया संस्थानों से उन पुलिसकर्मियों के फोटो और वीडियो मांगे गए हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इसे भी पढ़िए :  कोर्ट के कहने पर ‘ठुल्ला’ का मतलब समझाएंगे केजरीवाल ?

आज सुबह डीसीपी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी डीयू में तैनात थे। छात्र संगठनों के प्रदर्शन की सूचना के चलते रिजर्व पुलिस बल भी बुलाया गया है। आशंका है कि आज भी झड़प हो सकती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आज दोपहर 12 बजे आर्ट फैकल्टी में प्रोटेस्ट करने वाली है। वहीं लेफ्ट विंग ने आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास प्रदर्शन करने की घोषणा कर रखी थी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: नकदी ना होने पर नहीं दिया शव गिड़गिड़ाते रहे परिजन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse