RBI गवर्नर उर्जित पटेल को धमकी देने वाला गिरफ्तार

0
उर्जित पटेल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  97 पर्सेंट बैन करंसी बैंकिंग सिस्टम में लौटी, कालेधन पर कई चौंकाने वाले खुलासे

गिरफ्त में आए आरोपी का नाम वैभव बद्दलवर है। महाराष्ट्र पुलिस ने 3 मार्च को वैभव को नागपुर से गिरफ्तार किया था। वैभव पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। वैभव की गिरफ्तारी के बाद उसे 6 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  सावन का तीसरा सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बताते चलें कि वैभव ने ई-मेल के जरिए गवर्नर उर्जित पटेल को धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने उर्जित पटेल को धमकी दी कि वह फौरन आरबीआई गवर्नर की नौकरी छोड़ दें। इसके अलावा ई-मेल में उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई थी।

इसे भी पढ़िए :  यूपीए की इस योजना को पीएम मोदी ने बताया था विफलताओं का स्मारक, अब वित्त मंत्री ने उसी के लिए खोली तिजोरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse