मोदी के रोड शो पर शत्रुघ्न सिन्हा का ताना- जीत का विश्वास है तो फिर ये तामझाम क्यों?

0
शत्रुघ्‍न सिन्‍हा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी रोड शो अब भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के निशाने पर हैं। उन्‍होंने रोड शो को तामझाम बताते हुए कहा कि यह एक तरह की हताशा को दिखाता है। उन्‍होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ”ये किसी किस्‍म की डेस्‍परेशन का भी संकेत देता है। ये कैसा डेस्‍परेशन है? अगर आप कॉन्‍फिडेंट हैं, आपके पास स्‍टार कैंपेनर्स हैं, जलेबी खाने वाले लीडर्स हैं तो तामझाम का क्‍या मतलब है?” एक दिन पहले ही 4 मार्च को केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोगी दल आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी रोड शो पर निशाना साधा था।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक: कांग्रेस सरकार ने स्थानीय लोगों को दिया तोहफा, प्राइवेट नौकरियों में मिलेगा 100% आरक्षण

उन्‍होंने कहा था कि यह केवल विधानसभा चुनाव है, पीएम को रोड शो नहीं करना चाहिए। कुशवाहा ने समाचार एजेंसी एएनआर्इ से कहा कि भाजपा यूपी में आगे चल रही है और मुझे लगता है कि पीएम को वाराणसी में रोड शो नहीं करना चाहिए। यह केवल विधानसभा चुनाव है।” गौरतलब है कि कुशवाहा पहले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बाद में मोदी से बैठक के बाद उन्‍होंने अपना फैसला वापस ले लिया। रालोसपा बिहार में प्रभाव रखती है और उसने भाजपा के साथ लोकसभा और बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। भाजपा ने मोदी के चार मार्च के रोड शो के बारे में कहा कि यह रोड शो नहीं था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वे तो काशी विश्‍वनाथ मंदिर दर्शन को जा रहे थे लोग उनसे जुड़ गए और एक सैलाब बन गया।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: अमित शाह ने रद्द की पदयात्रा, कांग्रेस-एसपी गठबंधन पर जमकर बरसे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse