इस बिल के पास होने के बाद, शायद करन जौहर होंगे सरोगेसी से सिंगल पेरेंट बनने वाले आखिरी सेलेब

0
करन जौहर
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

निर्माता-निर्देशक करन जौहर हाल ही में सेरोगेसी के जरिये सिंगल पेरेंट बने हैं। उन्होने जैसे ही इस बात की घोषणा सोशल मीडिया पर की, तो पूरे बॉलीवुड ने बधाईयां देनी शुरू कर दी। उन्होने इस खुशखबरी के साथ अपने दोनों बच्चों के नाम(यश और रुही) का भी एलान कर दिया। जिसके बाद से उनके पास बधाइयों का ताता लगा हुआ है लेकिन इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है कि करन शायद आखिरी कंवारे पिता बनने वाले सिलेब्रिटी होंगे। क्योंकि नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पिछले साल ही सरोगेसी से जुड़े विधेयको को मंजूरी दे दी थी। हालांकि इस विधेयक को अभी संसद से पारित किया जाना बाकी है।

इसे भी पढ़िए :  योगी के मुख्यमंत्री बनने पर बोले अनुपम खेर, 'हर मुद्दे पर मेरी राय जरूरी नहीं'

 

करन से पहले तुषार कपूर सेरोगेसी से पिता बने थे। तुषार पिछले साल जून में पिता बने थे। करण ने सरोगेसी से पिता बनने का फैसला ऐसे समय में किया जब सरकार इससे जुड़े कानून में बड़ा बदलाव होने वाला है। केंद्र सरकार के सरोगेसी (नियंत्रण) विधेयक 2016 को मंत्रिमंडल ने पिछले साल अगस्त में मंजूरी दी थी लेकिन अभी इसे संसद में पेश किया जाना है।

इसे भी पढ़िए :  करण जौहर ने कहा- मेरे लिए देश पहले, अब नहीं करूंगा पाक कलाकारों के साथ काम

 

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse