करन जौहर ने कपिल शर्मा से पूछा ‘सेक्स के लिए क्या करते हो’? जानिए कपिल ने क्या दिया जवाब

0
करन जौहर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

करन जौहर के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करन’ में पिछले दिनों हाजिर हुए मशहूर कमीडियन कपिल शर्मा, इसलिए इस शो के दर्शकों का हंस-हंसकर लोट-पोट होना तो लाजिमी था। कपिल ने इस शो में शाहरुख के घर बिन बुलाए पहुंचने, सेक्स टॉक से लेकर दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार तक का इजहार कर डाला। लेकिन कपिल शर्मा तब चुप्पी वाले मोड में आ गए, जब करन जौहर ने उनसे पूछा कि वह सेक्स के लिए क्या करते हैं? आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा, ‘यह कॉफी विद करन है फिर कुछ और विद करन?’ कपिल शर्मा ने आगे कहा, ‘मैं सुबह-सुबह और रात को सोने से पहले धार्मिक शो देखता हूं। इसलिए मेरा दिमाग किसी और डायरेक्शन में नहीं जा पाता।’ इसके बाद कपिल ने अपने अंदाज़ में कहा, ‘…और अभी-अभी मैंने बड़ी खूबसूरती से आपके शो पर झूठ बोला है।’

इसे भी पढ़िए :  खुद को कमजोर क्यों मानती हैं आलिया भट्ट ?

कपिल शर्मा ने कई बार दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया। उनसे पूछा गया कि एक जर्नलिस्ट के रूप में वह रणवीर सिंह से क्या सवाल करते? तो कपिल ने कहा, ‘क्या मुझे आपकी गर्लफ्रेंड का नंबर मिल सकता है?’ जब कपिल शर्मा से प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ को लेकर किल, शादी और हुक-अप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दीपिका से शादी करना चाहेंगे। कपिल ने यह भी कहा कि दीपिका को अब समझ जाना चाहिए कि मैं उन्हें कितना प्यार करता हूं। कपिल से जब उनके डर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब अमिताभ बच्चन उनके शो में आने वाले थे तो वह बेहद डरे हुए थे और इस वजह से पूरी रात सो भी नहीं पाए थे।

इसे भी पढ़िए :  काजोल के साथ दोस्ती को लेकर करण जौहर ने किया खुलासा, 'हम दोनों के बीच सब खत्म, मेरी जिंदगी में अब वो कभी नहीं आएंगी'

कपिल शर्मा ने शो में उस घटना के बारे में भी बताया, जब वह बिन बुलाए शाहरुख खान के घर उनकी पार्टी में पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि दरअसल उनका कज़न शाहरुख का घर देखना चाहता था, इसलिए वह उसे लेकर उनके घर पर पहुंच गए। अंदर पार्टी चल रही थी, इसलिए सिक्यॉरिटी गार्ड ने सोचा कि शायद वे आमंत्रित हैं। अंदर पहुंचे तो गौरी उन्हें पहचान गईं और तब उन्होंने शाहरुख को बताया कि उन्हें किसी ने नहीं बुलाया है, फिर भी वे यहां आ गए।
अगले पेज पर पढ़िए – कपिल ने दी सलाह – शराब पीकर ट्वीट ना करें

इसे भी पढ़िए :  चूहों के लिए खुला स्पेशल रेस्टोरेंट, वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे आप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse