पहले करते हैं अफीम का नशा, फिर मदमस्त होकर फरमाते हैं इश्क

0
अफीम

अक्सर हम इंसानों को नशे की लत लग जाती है। पर तब क्याा होगा जब परिंदे नशे के लती हो जाएं। सुनने में आपको अजीब लग रहा होगा पर ये हकीकत है। मामला चित्तौड़गढ़़ का है। यहां के तोते अफीम का नशा करते दिख रहे हैं। इससे यहां के किसान तो परेशान हैं ही इन परिंदों की सेहत भी खतरे में है। कहते हैं तोता अंगूर मिर्ची खाता है, लेकिन आपको ये सुनकर अजीब लगेगा की कुछ ऐसे तोते भी हैं जो नशे के रूप में अफीम खाते हैं और पेड़ की डालियों पर बैठकर इश्क फरमाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु सरकार को राहत, जल्लीकट्टू कानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

चित्तौड़गढ़़ में तोते इन दिनों अफीम की लहलहाती फसलों पर लग रहे डोडे को खाकर मद मस्त हो रहे हैं। ये समय अफीम की चिराई लुराई का है, जिसके चलते काश्तकार सवेरे से शाम तक इसी कार्य में व्यस्त रहते। वहीं नशे के आदी तोते चुपके से आकर डोडे की चिराई से आई अफीम को चटकर जाते हैं। दरअसल, राजस्थान में सबसे अधिक अफीम उत्पादक चित्तौड़गढ़़ जिले में हैं। महंगी फसल होने के नाते किसान दिन और रात खेत में ही रहते हैं, लेकिन तोतों की वजह से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। किसान उनकी रखवाली नहीं कर पा रहा है। अगर एक जगह से भगाया जाता है तो दूसरी जगह उड़कर बैठ जाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान:'अम्मा किचन' की तर्ज पर अब 'अन्नपूर्णा रसोई' देगी 5 रूपए में नाश्ता और 8 रूपए में खाना

वहीं तोते डोडे से अफीम का स्वाद लेकर नशे के नुकसान से बेपरवाह आकाश में झूमते और लम्बी उड़ान भरते नजर आते हैं। यह अफीम इन तोतों के लिए तो नुकसानदायक है। साथ ही किसानों की कमाई को भी नुकसान देने वाला है।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार बेंगलुरु पुलिस के हत्थे चढ़ी ‘मिस नटवरलाल’