कश्मीर: आतंकी के जनाजे में फिर उमड़ी भारी भीड़

0
आतंकी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

श्रीनगर : रविवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल आतंकी अकीब की अंतिम यात्रा में हजारों स्थानीय नागरिक शामिल हुए। अधिक भीड़ के कारण आतंकी का अंतिम संस्कार कई बार टालना पड़ा। इस दौरान जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थानीय नागरिकों ने कश्मीर की आजादी के संदर्भ में और भारत विरोधी नारे भी लगाए।

इसे भी पढ़िए :  अब कश्मीरी आतंकियों की खैर नहीं !

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में करीब 15 घंटे तक चले एक एनकाउंटर में रविवार को दो आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान अकीब भट के रूप में हुई थी। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा था और अकीब मौलवी के नाम से मशहूर था। सेना सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले तीन सालों से घाटी में सक्रिय था। दूसरे आतंकी की पहचान सौफुल्लाह इलियास ओसामा के रूप में हुई है। वह पाकिस्तानी है और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या में रामनवमी मेले में भगदड़ से एक महिला की मौत, प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

अगले पेज पर पढ़िए – शवयात्रा में महिलाएं भी हुई शामिल

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse