भारत में ISIS का पहला हमला, पढ़िए पुलिस ने कैसे किया हैंडल

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में धमाकों के जरिए अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ISIS ने भारत में दस्तक दे दी है। यह ISIS के मॉड्यूल का देश के भीतर पहला आतंकी हमला है। इस कम तीव्रता वाले धमाके में 10 लोग घायल हुए हैं। हमले का ‘मास्टरमाइंड’ व गैगं का लीडर सैफुल्लाह एनकाउंटर में ढेर हो गया। इस मॉड्यूल ने दो राज्यों को अपना निशाना बनाया, जिसके बाद इन 8 सदस्यों के लीडर सैफुल्लाह को लखनऊ एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। गैंग के सभी 8 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: MCD चुनाव में हार से आहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में स्थित एक घर में सैफुल्लाह और साथियों ने डेरा डालकर एटीएस पर फायरिंग की। इंटेलिजेंस एजेंसियों के सूत्रों ने इनके ISIS मॉड्यूल से होने की पुष्टि तो की, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि इनकी करतूतें बाहर बैठे आकाओं के निशाने पर चल रही थीं।जब तक ये आतंकी कोई और कांड करने चलते, सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट्स के दम पर इन्हें इनके मंसूबों में कामयाब होने से रोक लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, दानिश, मीर हुसैन और आतिश मुजफ्फर को एमपी के पिपरिया से गिरफ्तार किया गया। दो अन्य मोहम्मद फैजल और मोहम्मद इरफान को कानपुर के जाजमऊ से धरा गया। आलम नाम के शख्स की धरपकड़ यूपी के इटावा से हुई।

इसे भी पढ़िए :  कोर्ट के कहने पर ‘ठुल्ला’ का मतलब समझाएंगे केजरीवाल ?

पुलिस सैफुल्लाह को जिंदा पकड़ना चाहती थी, जिसने घंटों एटीएस टीम को छकाया। रात में धाबा बोलने के अत्याधुनिक हथियारों के साथ जवान मौके पर डटे रहे और आतंकी को ढेर कर दिया। एक टॉप इंटेलिजेंस ऑफिशल ने बताया, ‘ट्रेन में ब्लास्ट करना इनका ट्रायल रन था। आगे चलकर ये बड़े हमलों की फिराक में थे।’

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद 15 से ज्यादा पाक रेंजर्स और 10 से ज्यादा आतंकी किए ढेर- बीएसएफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse