विधानसभा चुनाव 2017: मणिपुर में दूसरे चरण में 4 बजे तक 78 फीसदी हुआ मतदान

0
मणिपुर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मणिपुर में आज(8 मार्च) को दूसरे चरण का मतदान हुआ। यहां छह जिलों की 22 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इलेक्शन कमीशन के अनुसार, 4 बजे तक मणिपुर में 78 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में बीजेपी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। उनके अलावा 24 और उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें क्षेत्रीय दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। चुनाव के लिए सुरक्षा की कड़ी तैयारियां की गई हैं। 22 सीटों के लिए कुल 98 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें चार महिला भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  नहाते समय पड़ोसी ने बनाई 13 साल की लड़की की वीडियो क्लिप, पुलिस नहीं कर पाई गिरफ़्तार

 

दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी की निगाहें थाउबल विधानसभा क्षेत्र पर केंद्रित हैं, जहां इरोम मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। दूसरे चरण के चुनाव में राज्य के बड़े नामों का भविष्य तय होने वाला है। इसमें मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, उपमुख्यमंत्री एम गईखंगम, मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला सहित कई अन्य शामिल हैं। इबोबी सिंह के बेटे की किस्मत का फैसला भी इसी दौर में होना है।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर की आयरन लेडी आज 16 साल बाद तोड़ेंगी अनशन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse