पंजाब चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा दो-तिहाई बहुमत: अमरिन्दर

0

दिल्ली
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह ने आज दावा किया कि 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा।

सिंह ने कहा, ‘‘हमारे कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की जिस स्तर की भागीदारी है उससे साफ है कि पार्टी भारी जीत की तरफ बढ़ रही है।’’ कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा करने और अभियान के प्रभावों की समीक्षा करने के लिए यहां एक बैठक की।

इसे भी पढ़िए :  लड़की ने मनचलों पर बरसाई ताबड़-तोड़ लाठी, आप भी देखें वीडियो

उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ व्यापक गोलबंदी है और सिर्फ कांग्रेस बेहतर शासन और सरकार प्रदान करने की स्थिति में है।’’ सिंह ने समिति को बताया कि राज्य भर में आयोजित किए जा रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल का आरोप: CBI से बचने के लिए बीजेपी से मिल गए है घर के लोग

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में आज तक वरिष्ठ कांग्रेस नेता 71 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं तक पहुंचे हैं। आठ अगस्त तक सभी 117 विधानसभा क्षेत्र पूरे कर लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  बिना इजाजत मंदसौर पहुंचे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, पुलिस ने लिया हिरासत में

सिंह ने दावा किया कि अकाली-भाजपा गठबंधन ने सरकार और शासन में जो शून्यता पैदा की है उसे भरने के लिए पंजाब के लोग कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं।