एक… और ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई सत्याग्रह एक्सप्रेस , 5 घायल

0

ट्रेनों के साथ हादसे समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उत्तरप्रदेश के सीतापुर में सत्याग्रह एक्सप्रेस देर रात हादसे का शिकार हो गई है। इस ट्रेन के दो कोच स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से रगड़ गए। इस दौरान उन बोगियों में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी विधानसभा 2017: सत्र के पहले दिन सदन में हंगामा, राज्यपाल राम नाईक पर फेंके गए कागज के टुकड़े

मौके पर ट्रेन में सवार 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे में सभी घायलों के पैर कटने की खबर आ रही है। घायल लोगों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा सत्याग्रह एक्सप्रेस के लाइन बदलने के दौरान हुआ।

इसे भी पढ़िए :  हादसे पर रेल मंत्री बोले- राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता, अबतक 115 लोगों की मौत