योगी आदित्यनाथ पर लिखी थी ‘आपत्तिजनक’ कविता, गिरफ़्तार, पढ़िए क्या है नाम

0
योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रख्यात बंगाली कवि श्रीजातो बंद्योपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंगलवार को दर्ज हुई इस एफआईआर में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। श्रीजातो ने विश्व कविता दिवस के मौके पर ‘अभिशाप’ नाम की एक कविता फेसबुक पर पोस्ट की थी। इस कविता में कवि ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की थी। श्रीजातो के इस पोस्ट को आपत्तिजनक करार देते हुए सिलीगुड़ी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कविता की दो लाइनें हिन्दू धर्म की भावना को आहत करने वाली हैं।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन, अपोलो ने किया खंडन

हालांकि, श्रीजातो ने एफआईआर दर्ज कराए जाने के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण व हास्यास्पद करार दिया है। सिलीगुड़ी के रहने वाले 20 साल के अर्णव सरकार नाम के छात्र ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। जो कि हिन्दू सहमति ग्रुप का सदस्य है। गौरतलब है कि योगी के सीएम बनते ही पूरे देश में उनके नाम पर बहस शुरू हो गई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लाखों लोगों ने पोस्ट और कमेंट्स लिखे। इसी बीच 19 मार्च को श्रीजातो ने भी एक कविता लिखी और फिर उस पर विवाद शुरू हो गया।

इसे भी पढ़िए :  सिनेमाहाल में राष्ट्रगान के समय बैठा रहा शख्स, पढ़िए फिर लोगों ने उसके साथ क्या किया

अगले पेज पर पढ़िए- कविता में योगी के बारे में क्या लिखा है

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse