आमिर खान बनाएंगे ‘महाभारत’, फिल्म में निभाएंगे यह खास किरदार

0
आमिर खान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बहुत जल्द सुपरस्टार आमिर खान ‘महाभारत’ के कर्ण की भूमिका में नजर आने वाले हैं। आमिर ने महाभारत पर फिल्म बनाने की इच्छा पहले भी जताई है, और आमिर की बातचीत और रिसर्च को सुनकर ऐसा लगता है कि आमिर ने अब ‘महाभारत’ बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होने एक चर्चा के दौरान बताया कि वह काफी समय से ‘महाभारत’ पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। ‘महाभारत’ के बंगाली वर्जन से बेहद प्रभावित आमिर कहते हैं कि वह में कुंती पुत्र कर्ण की भूमिका निभाना चाहते है।

इसे भी पढ़िए :  खाते वक्त खेलता था मोबाइल पर गेम, मां ने किया ये उपाय

 

‘महाभारत’ को लेकर हुई एक चर्चा में आमिर ने कहा, ‘मैं ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाना चाहता हूं। यह बात मैं काफी समय से सोच रहा हूं। ‘महाभारत’ बहुत बड़ा प्रॉजेक्ट होगा… एक बार अगर मैंने इसे बनाना शुरू किया तो 15 साल लग जाएंगे। पांच साल तो सिर्फ इसके रिसर्च और कहानी लिखने में लग जाएंगे और उसके बाद इसकी शूटिंग भी बहुत बड़े बजट की होगी। ‘महाभारत’ जब बनेगी तो इस तरह की जो भी ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग’ जैसी हॉलिवुड फिल्म हैं उन सबमें बड़ी होगी। दुनिया की सबसे महान फिल्म होगी।’

इसे भी पढ़िए :  बोल्ड फोटोशूट के लिए विवादों में आई कल्कि कोचलिन, कहा- शेयर करना जरूरी लगा

 

आमिर ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाने को लेकर बेहद उत्साहित होते हुए कहते हैं, ‘मैं ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाना चाहता हूं क्योंकि कर्ण का किरदार ‘महाभारत’ में सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुझे कर्ण की पहली एंट्री भी बेहद प्रभावित करती है जब वह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहली बार आता है और कुंती उसके कवच-कुंडल देख कर बेहोश हो जाती है, मैं कर्ण को लेकर यही दृश्य सबसे ज्यादा अपने मन सोचता और कल्पना करता हूं।’

इसे भी पढ़िए :  सामने आई अस्पताल में भर्ती विनोद खन्ना की पहली तस्वीर, ये फोटो देखकर चौंक जाएंगे आप

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse