दफ्तर में लगी देखी आजम खान की तस्वीर…तो भड़क उठे योगी के मंत्री, फौरन हटाने के दिए आदेश

0
बीजेपी
फाइल फोटो

यूपी में सत्ता के सिंहासन पर काबिज होते ही योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में नज़र आ रहे हैं। योगी को देख बाकी मंत्री भी एकदम एक्टिव हैं। पूरी सरकार के काम काज का रवैया ही बदला-बदला सा नज़र आ रहा है। योगी सरकार के एक मात्र मुस्लिम चेहरे अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा गुरुवार को अपने दफ्तर अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां मोहसिन रजा ने हज कमेटी के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।

इसे भी पढ़िए :  हाई कोर्ट ने पूछा सवाल, 'सांसद रहते हुए भी CM-डिप्टी CM क्यों हैं योगी और केशव मौर्या?'

मोहसिन रजा जब दफ्तर पहुंचे, तो वहां चेंबर के बाहर लगी आजम खान की तस्वीर देख कर भड़क गये। उन्होंने हज कमेटी के सचिव को तुरंत व्यवस्था बदलने के निर्देश दिये हैं। वहीं उन्होंने वहां अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगाने के आदेश दिये। इसके साथ ही लोगों की सुविधाओं को बढ़ाने पर पीएम की घोषणाओं को जगह-जगह लिखने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  योगी का ट्विटर अकाउंट तो अपडेट हो गया लेकिन उनकी वेबसाइट पर अभी भी मौजूद है भड़काऊ लेख- पढ़िए

मोहसिन रजा ने सबसे पहले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया, वहीं कबाड़ में सड़ रही एक नई कार को लेकर फटकार लगाई है। मंत्री ने पीने के पानी को लेकर भी अधिकारियों को फटकार लगाई।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मैरिज सर्टिफिकेट को किया अनिवार्य